
क्षेत्रफल
नोट्स
* भारत एशिया महाद्वीप में अवस्थित एक दक्षिण एशियाई देश है।
* अनियमित चतुष्कोणीय आकृति वाला यह देश हिंद महासागर के उत्तर में अवस्थित है।
*अक्षांशीय विस्तार के दृष्टिकोण से भारत उत्तरी गोलार्द्ध में तथा देशांतरीय विस्तार की दृष्टि से पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है।
* भारत विश्व में क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवां (रूस कनाडा संयक्त राज्य अमेरिका, चीन, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया के बाद) तथा जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा (चीन के बाद) बड़ा देश है।
*26 जनवरी, 2020 से भारत में 28 राज्य एवं 8 केंद्रशासित प्रदेश हैं। नवीनतम केंद्रशासित प्रदेश ‘दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव’ हैं, जिन्हें समामेलित कर एक केंद्रशासित प्रदेश निर्मित किया गया है। इससे पूर्व निर्मित केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख हैं। इनका निर्माण जम्मू और कश्मीर राज्य के पुनर्गठन के पश्चात हुआ है।
* भारत का कुल क्षेत्रफल 3287263 वर्ग किमी. है, जो संसार के समस्त क्षेत्रफल के स्थलीय भाग का लगभग 2.4% है।
*भारत में संपूर्ण विश्व की 17.5% जनसंख्या निवास कर रही है (2011 की जनगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार)।
* भारत के मुख्य भूमि का विस्तार उत्तर से दक्षिण तक 3214 किमी. तथा पूर्व से पश्चिम तक 2933 किमी. है।
भारत के कुल क्षेत्रफल (3287263 वर्ग किमी.) में गैर-कानूनी ढंग से पाकिस्तान के कब्जे वाला 78114 वर्ग किमी. क्षेत्र, पाकिस्तान द्वारा गैर-कानूनी ढंग से चीन को दिया गया 5,180 वर्ग किमी. क्षेत्र तथा गैर-कानूनी ढंग से चीन के कब्जे वाला 37555 वर्ग किमी. क्षेत्र शामिल है। वर्ष 2011 की जनगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, गांवों की संख्या 6 लाख 40 हजार 9 सौ 32 है।
भारत विश्व का सातवां बड़ा देश है। संपूर्ण भारत (अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह सहित) का अक्षांशीय विस्तार 6°45′ से 37°6′ उत्तरी अक्षांश के मध्य है, जबकि उष्णकटिबंध क्षेत्र का विस्तार 23°30′ उत्तरी एवं दक्षिणी अक्षांशों के मध्य है। अतः कथन । और 3 गलत हैं। भारत स्थलमंडल के कुल क्षेत्रफल का 2.4% अधिकृत किए हुए है एवं 82°30′ पूर्वी देशांतर का उपयोग भारतीय मानक समय निर्धारित करने के लिए किया जाता है। अतः कथन 2 और 4 सही हैं। |
भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में सातवां (7वां) स्थान है। |
भारत का क्षेत्रफल 3287263 वर्ग किमी. है, जो संसार के समस्त क्षेत्रफल के स्थलीय भाग का लगभग 2.4% है, जबकि भारत में संपूर्ण विश्व की 17.5% (वर्ष 2011 की जनगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार) जनसंख्या निवास कर रही है। अतः निकटतम सही उत्तर विकल्प (b) है। |
वर्ष 2011 की जनगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, भारत में गावों की संख्या लगभग 6 लाख 40 हजार 9 सौ 32 है। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है। |
भारत का भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 3.28 मिलियन वर्ग किमी. है। इसके मुख्य भूमि का अक्षांशीय विस्तार 8° 4‘ उत्तर से 37°6′ उत्तर तक तथा देशांतरीय विस्तार 68° 7′ पूर्व से 97°25′ पूर्व तक है। 26 जनवरी, 2020 से भारत में कुल 28 राज्य एवं 8 केंद्रशासित प्रदेश हैं। नवीनतम केंद्रशासित प्रदेश है- दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीवा |
भारत में सर्वप्रथम सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश राज्य में होता है। भारत विश्व का 7वां बड़ा देश है। भारत जनसंख्या की दृष्टि से चीन के पश्चात विश्व का दूसरा राष्ट्र है। इसकी भूमि सीमा का विस्तार लगभग 15200 किमी. (15106.7 किमी.) है। |